Mar 22 2023, 18:30
श्रीरामचंद्र आश्रम और केंद्र सरकार द्वारा खड़गपुर में आयोजित होगा तीन दिवसीय योग महोत्सव
खड़गपुर : श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से योग महोत्सव का आयोजन खड़गपुर शहर के साउथ साइड इलाके में स्थित सेरसा स्टेडियम में होगा। बुधवार को खड़गपुर ग्रामीण स्थित श्रीरामचंद्र आश्रम परिसर में स्थित सभा कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीरामचंद्र मिशन पश्चिम बंगाल के रीजनल फैसिलिटेटर सुब्रत घोष चौधरी, खड़गपुर केंद्र के निदेशक यूपी धवन, अंचल संयोजक किंग्शुक चक्रवर्ती, जनसंपर्क अधिकारी देवाशीष बेरा सहित अन्य कइ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि योग महोत्सव 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की जायेगी। योग महोत्सव तीनों दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया जायेगा।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से इस आयोजन का उनके संस्थान को समर्थन प्राप्त है।उद्यमियों का कहना है कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां जैसे हाई शुगर, बीपी, मोटापा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन इन दिनों लोगों की जिंदगी में बढ़ रही हैं।योग और ध्यान से सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन संभव है।हार्टफुलनेस लोगों को वे ये तरीका मुफ्त में सिखाते रहते है। वर्तमान में दुनिया के 160 से अधिक देशों में श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम की शाखाएं हैं।
स्वयंसेवक लोगों को उनकी संस्थान फ्री में मेडिटेशन सिखाते हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, संस्था सेरसा स्टेडियम में योग महोत्सव शिविर में शामिल हो सकता है। योग महोत्सव में उपस्थित होने के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।योग महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को संगठन और केंद्र सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सुब्रत घोष चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर जिले में संगठन के आश्रम हैं।
खड़गपुर में योग महोत्सव का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। योग महोत्सव में तीन हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।वही खड़गपुर केन्द्र के निदेशक यूपी धवन ने कहा, आश्रम में धर्म या जाति का कोई भेदभाव नहीं है। यहां हर किसी का स्वागत है।योग केवल शारीरिक चर्चा ही नही ,व्यस्त जिंदगी में खुद के लिये शांत शकुन की तलाश करते मनुष्य के अंदर छिपे हुये खुद को तलाश करने का एकमात्र साधना भी है।वही संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी देवाशीष बेरा का कहना है कि उनकी संस्थान और संस्थान के सदस्य हमेशा सामाजिक जिम्मेदारियों को जिम्मेदारी से निभाते हुये आ रहे है।कोरोना काल में वे समाज के जरुरतमंद लोगों के साथ खडे़ रहे।
Mar 26 2023, 17:08